सरायकेला के आदित्यपुर में दुर्गा पूजा मेला में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2026

सरायकेला के आदित्यपुर में दुर्गा पूजा मेला में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सरायकेला-खरसावांः जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आयडा के समीप कल मंगलवार रात लगभग 12ः30 बजे दुर्गा पूजा मेला के दौरान एक चौमिन दुकान पर जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते इस मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने इतना बढ़ गया की कुछ युवकों ने चाकू से दो युवक पर हमला कर दिया, जिसमें मानगो निवासी शेखर नमक युवक की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां शेखर की मौत हो गई और दूसरा युवक अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

उधर घटना की खबर मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी और एसडीपीओ घटना स्थल पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को डिटेल किया है और पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

See also  सिमडेगा में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now