- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

सिमडेगा में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

सिमडेगाः जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक नियंत्रण होने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबदस्त था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रांची में बड़ा हादसाः मेले में लगा हुआ झूला गिरा, मची अफरातफरी
मिली जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा गांगुटोली मेन रोड़ में कोलेबिरा बाजार स्थित शराब दुकान के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा प्रखंड के रैंसिया पंचायत के रहने वाले थे। हादसे में कलेश्वर सिंह, विकास चिक बड़ाइक, दीपक तिग्गा और रोहित किंडो एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार आए थे और घर वापस जाने के दौरान इसमें से तीन की मौत हो गई। रोहित किंडो को गंभीर हालत में कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद कोंडेकरा गांव में मातम का माहौल है।

See also  विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों को अपनी बात रखने का मिलेगा अवसर-सूर्यकांत शुक्ला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now