- Advertisement -

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, झारखंड के कुमार कुशाग्र की हुई एंट्री, ईशान किशन बने उपकप्तान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2026

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, झारखंड के कुमार कुशाग्र की हुई एंट्री, ईशान किशन बने उपकप्तान

डेस्कः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। भारत न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा और उसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहले तीन वनडे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। शेष दो वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल को आराम देकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है। ये दोनों सीरीज नवंबर में खेली जाएंगी। वनडे सीरीज चार नवंबर से होगी, जबकि टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी।

भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे टीम में झारखंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन पहले से ही टीम इंडिया के सदस्य है, अब पहली बार झारखंड के कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप टीम इंडिया के वनडे टीम में जगह दी गई है। वो अंतिम दो वनडे में ईशान किशन के साथ टीम में शामिल रहेंगे। अंतिम दो वनडे में ईशान किशन टीम के उपकप्तान बनाए गए है।

See also  महाकुंभ में भगदड़ के बाद शाही स्नान रद, अखाड़ा परिषद ने लिया बड़ा फैसला

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
प्रसिद्ध कृष्णा को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

See also  CM चंपई सोरेन ने विधि व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत वरीय अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
ऋषभ पंत पूरी तरह फिट नहीं हैं उन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now