रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कावेरी रेस्टोरेंट में मिला कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाई, कुप्पूस्वामी के पनीर में मिलावट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कावेरी रेस्टोरेंट में मिला कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाई, कुप्पूस्वामी के पनीर में मिलावट

रांचीः राजधानी में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया। औचक निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां पाई गई। कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी चौक के पास कावेरी रेस्टोरेंट के निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। कुप्पूस्वामी के किचेन परिसर में गंदगी मिली, वहीं पनीर में स्टार्च की मिलावट पाई गई।

टीम ने करीब 15 किलो पनीर नष्ट कराया। इसके अलावा एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें भी नष्ट कराई गई। संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कावेरी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान काकरोच पाए गए और एक्सपायरी मिठाई मिली। टीम ने मिठाई नष्ट कराते हुए संचालक को नोटिस थमाया है।

छोले में मिला हानिकारक रंग, 10 किलो नष्ट कराया
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आक्सीजन पार्क के आसपास ठेले-खोमचे, चाट, पिज्जा और केक की दुकानों की भी जांच की। इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) वैन से चाट, सास, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। जांच में छोले में हानिकारक रंग पाया गया। इसके बाद करीब 10 किलो छोले नष्ट कराए गए।

See also  रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर

food janch 1791854514662

ढककर खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने और बेचने, दस्ताने, एप्रन तथा टोपी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या उसमें रखकर नहीं बेचने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और पवन कुमार तथा प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की ओर से चलाया गया।अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now