पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के गर्वनर, राष्ट्रपति ने छह राज्यों के राज्यपाल बदले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के गर्वनर, राष्ट्रपति ने छह राज्यों के राज्यपाल बदले

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु और सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर केरल की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉक्टर सुधा यादव कर्नाटक, दुष्यंत गौतम सिक्किम और डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे। सभी नियुक्तियां पदभार संभालने की तारीख से तय होंगी।

झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता और चंदवा के रहले वाले ब्रजमोहन राम ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एकीकृत बिहार के दौर से की थी। वर्ष 1991 से 1995 तक वह बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1996 में उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे।

ब्रजमोहन राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 1996, 1998, 1999 के लोकसभा चुनावों में सांसद चुने गये। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक का उनका राजनीति सफर पलामू क्षेत्र की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। ब्रजमोहन राम का जन्म एक जनवरी 1958 को हुआ। पलामू प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले वो दूसरे नेता हैं। उनसे पहले पलामू के भीष्म नारायण सिंह ने भी कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

See also  लव मैरिज करने वाली बहू 8 महीने की थी प्रेग्नेंट , सास ने मटन में जहर खिला कर मार डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now