बोकारो के ESL प्लांट में हादसा, जहरीले गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2026

बोकारो के ESL प्लांट में हादसा, जहरीले गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

बोकारोः जिले के वेदांता ESL स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान सोहन महतो, हजारीबाग निवासी और समीर अंसारी, धनबाद निवासी के रूप में हुई है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा बिजनेस पार्टनर का श्रमिक था। गैस की चपेट में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सिक्योरिटी को लेकर लापरवाही बतरने का आरोप
इस घटना के बाद अन्य मजदूर और मजदूर के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन कंपनी के द्वारा सुरक्षा को लेकर लापरवाही बतरने का आरोप लगा रहे हैं। सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्लांट के अंदर का मामला है। इंडस्ट्रियल नियम के मुताबिक, प्लांट की तरफ से नियोजन एवं मुआवजा होगा, वह मिलेगा। हमारा काम लॉ एंड ऑर्डर देखना है। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

See also  जमशेदपुर में दिल दहलाने वाली घटना, चलती कार में आग लगने से युवक जिंदा जला, लोग बनाते रहे वीडियो

जांच में देखा जाएगा कि कहां से चूक हुईः संजय कुमार सिन्हा
घटना के संबंध में इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच विभाग द्वारा कराई जाएगी और इसमें कहां से चूक हुई है या इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर म्ैस् स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

जांच के बाद साफ होगी स्थिति
कंपनी ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है। हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं और हादसा कैसे हुआ? इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

See also  झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आवास के बाहर से भी हटवाए गार्ड,दूर से निगरानी कर रहे सुरक्षाकर्मी

प्लांट के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहींः परिजन
परिजनों का कहना है कि विभाग के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट के द्वारा लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही है। बिना ऑक्सीजन सिलेंडर और नोज मास्क दिए दोनों मजदूरों को अंदर भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि प्लांट के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। मरीज को अस्पताल लाने में काफी देर हुई है, क्योंकि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now