CJP Delhi Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर CJP दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; कई इलाकों में रूट डायवर्जन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2026

CJP Delhi Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर CJP दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; कई इलाकों में रूट डायवर्जन

डेस्कः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रविवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है. प्रदर्शन के चलते सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर प्रोसेस के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट जारी है। अंजिक्य शिंदे ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से जंतर-मंतर की ओर कूच किया जाएगा। सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है। शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट, जैसे स्थानों पर रविवार को ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता है।

See also  रांची में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, उपायुक्त ने फीस वृद्धि पर लगाई रोक, उल्लंघन पर 2.5 लाख तक जुर्माना

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था।वहीं, शनिवार को दिल्ली में पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने के साथ ही लोगों को हिरासत में लेने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई होने वाली है। इन मुद्दों पर दाखिल अवमानना याचिका पर विशेष पीठ सुनवाई करेगी।

दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में RJD सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका दाखिल करते हुए मामले में तत्काल निर्देश देने की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया।मनोज झा ने अपनी याचिका में दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों को बंद किए जाने का भी मुद्दा भी उठाया।

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। नई दिल्ली में इंटरनेट भी जारी हैं। कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वहीं, लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी जा रही है।

See also  Khan Sir ने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया...

मंडी हाउस इलाके में आज भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। रास्ता खुला हुआ है लेकिन यहां रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर किलेबंदी की गई है। पुलिस की बसें भी लाई गई हैं, चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं। साथ ही, अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। यहां भी BNSS की धारा 163 लागू है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now