लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के समीप हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के समीप हादसा

लोहरदगा : गुमला-लोहरदगा मुख्य पथ पर सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

WhatsApp Image 2026 10 06 at 8.03.49 PM
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 08 एफ 9268 लोहरदगा की ओर से सेन्हा की तरफ जा रहा था। वहीं स्कूटी संख्या जेएच 08 एल 4565 पर सवार युवक विपरीत दिशा से आ रहा था। बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दुर्घटना में घायल युवक को निजी वाहन से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और स्कूटी को कब्जे में लेकर सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

See also  कोडरमा में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग के सामान के गोदाम में धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now