डेस्कः एक अक्टूबर 2026 को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2027 को शेड्यूल लांच कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए में के अंदर ही भिड़त होगी। 10 अक्टूबर 2027 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच होगा।क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। आईसीसी ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केपटाउन में इस मेगा इवेंट के शेड्यूल का एलान किया।

वर्ल्ड कप-2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका-जिम्बावे के साथ नामीबिया करेगी। टीम को दो भागों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और जिम्बावे के साथ ग्रुप ए की क्वालीफायर टीम शामिल होगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंगलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप बी की क्वालीफायर टीम होगी।टोटल 12 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले जाएंगे। 8 वेन्यू दक्षिण अफ्रीका के हैं, 3 वेन्यू जिम्बाब्वे के और एक वेन्यू नामीबिया का है।टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और टोटल 57 मैच खेले जाएंगे।


वर्ल्ड कप की चार टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच 17 और 18 नवंबर को खेला जाएगा और दो टॉप टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 7 अक्टूबर को केपटाउन में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगी। 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 17 अक्टूबर को क्वालीफायर-ए से आई टीम से और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से भारत का मैच होगा।

10 टीमों ने किया क्वालीफाई, वेस्टइंडीज शामिल नहीं
अभी तक आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल 10 टीमों ने क्वालीफाई किया है। वेस्टइंडीज इसमें शामिल नहीं है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई किया है। मेजबान देश होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिली है।नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं होने की वजह से उसे सीधे एंट्री नहीं मिली है। वहीं बाकी की चार टीमें क्वालीफायर राउंड खेलकर आएंगी। वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर राउंड खेलेगी।




