डेस्कः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां समुद्र में नहाने के दौरान पुणे के आलंदी से आए 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि समुद्र में उतरने के दौरान अचानक तेज लहरों की चपेट में आने से छात्र डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी 8 छात्रों के शव समुद्र से बाहर निकाल लिए गए। शवों को बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
बता दें कि रायगढ़ जिले में कोंकण तट पर स्थित दिवेआगर बीच अपनी खूबसूरती, साफ-सफाई और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबे इस समुद्र तट पर सफेद रेत, नीला समुद्र और आसपास की हरी-भरी पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।यही वजह है कि पुणे से 8 छात्र यहां घूमने आए और हादसे का शिकार हो गए।





