भारत-वेस्टइंडीज टी-20: रांची में 9 को मैच, 5-6 अक्टूबर को बिकेंगे टिकट, सात का पहुंचेगी टीम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2026

भारत-वेस्टइंडीज टी-20ः रांची में 9 को मैच

रांचीः भारत-वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इसके टिकट पांच और छह अक्टूबर को काउंटर से बिकेंगे। टिकट के लिए छह काउंटर बनाये गये है। स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास विशेष काउंटर बनाये जा रहे हैं, टिकटों की बिक्री सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, टिकट डिस्ट्रिक्ट डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकेंगे।

एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेंगे। वहीं दोनों टीमें सात अक्टूबर को रांची पहुंचेगी और आठ अक्टूबर को स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। सुबह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे, जबकि इसके बाद भारतीय टीम प्रैक्टिस करेगी। बता दें कि इस बार न्यूनतम टिकट 1600 और अधिकतम 18000 रुपए का मिलेगा।

See also  'मैं जिंदा हूं लेकिन हर दिन मर रहा हूं' एयर इंडिया फ्लाइट 171 क्रैश के इकलौते सर्वाइवर विश्वासकुमार रमेश का दर्द
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now