DGP तदाशा मिश्रा पर बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर भड़का पुलिस एसोसिएशन, कहा- मर्यादित शब्दों का ही करें इस्तेमाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2026

DGP तदाशा मिश्रा पर बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर भड़का पुलिस एसोसिएशन, कहा- मर्यादित शब्दों का ही करें इस्तेमाल

रांची: तदाशा मिश्रा के डीजीपी बने रहने व वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के माध्यम से इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

बाबूलाल मरांडी ने इंटरनेट मीडिया पर डीजीपी तदाशा मिश्रा को संबोधित करते हुए पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि डीजीपी की कुर्सी बचाने की कवायद में उनकी व राज्य सरकार की भद पिट रही है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में डीजीपी की नियुक्ति पर हुई बहस को आधार बनाकर यह टिप्पणी की है।

इसके विरोध में एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने इसपर विरोध जताते हुए कहा है कि संवैधानिक और जनसेवा के सर्वोच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के लिए भद पिटना जैसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल कतई स्वीकार्य नहीं है।

See also  प्रदर्शनकारी छात्रों से सरकार बातचीत को तैयार, मंत्री सुदिव्य सोनू और गृह सचिव वंदना दादेल की देखरेख में बनेगी कमेटी

उन्होंने कहा कि अदालत के सामने विचाराधीन मामलों में इस तरह की टिप्पणी करना न केवल संस्थागत गरिमा का अनादर है, बल्कि यह सार्वजनिक विमर्श के स्तर को भी गिराता है। संवाद के दौरान न्यूनतम संयम, शालीनता और पदों का सम्मान बना रहे। इस प्रकार के अपमानजनक बयानों से जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था में जुटे पुलिस बल के मनोबल पर चोट पहुंचती है।

एएसआई अजय सिंह का नाम उछालना कहीं से भी उचित नहीं
एसोसिएशन ने इस बिंदु पर एतराज जताया है कि संगठन के सम्मानित सदस्य और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में निष्ठापूर्वक तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) अजय सिंह के नाम को भी बाबूलाल मरांडी ने घसीटा है। बताया है कि अजय सिंह के हाथ में ही झारखंड पुलिस की कमान है। एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह निराधार, काल्पनिक और सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड पुलिस एक अनुशासित और संवैधानिक ढांचे के तहत काम करती है, जहां फैसले किसी व्यक्ति विशेष के प्रभाव में नहीं, बल्कि कानून, नियमों और तय पदानुक्रम के आधार पर होते हैं।

See also  पटना में NIA ने 20 लाख कैश किया बरामद, मोतिहारी का हवाला करोबारी पकड़ा गया, गलती से दूसरे फ्लैट में दाखिल हुई थी एजेंसी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now