लोहरदगा के सेन्हा में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

लोहरदगा के सेन्हा में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत अंतर्गत चांदकोपा गांव में 20 वर्षीय युवक राहुल उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वर्गीय श्याम उरांव का पुत्र राहुल उरांव कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सेन्हा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताला लोहरदगा भेजा। साथ ही मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार राहुल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत में लगे लोहे के पाइप में रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। मृत युवक के दादा रतिया उरांव ने सेन्हा थाना पुलिस को दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि राहुल पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। शुक्रवार शाम उसने कमरे में फांसी लगा ली। सेन्हा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दयानंद सरस्वती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  लोहरदगा के सेन्हा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सरहुल मनाने आई थी रिश्तेदार के घर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now