हजारीबाग के चौपारण में बड़ी लूट, ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद अपराधियों ने की दिनदहाड़े डकैती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

हजारीबागः जिला में चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार देर रात करीब पांच नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर बरही एसीडीपीओ राधा प्रेम किशोर घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बहुत जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे।

चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने जीटी रोड स्थित सिंह सिंघरावां मोड़ से लगभग 200 किलोमीटर दूर लाराही रोड स्थित घर और जेवर दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया। अपराधी सीढ़ी के सहारे पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।
दुकान संचालक राजेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे अपराधियों ने उनके बेटे निखिल की कनपटी पर पिस्टल रखकर माता-पिता को जगाने को कहा। इसके बाद सभी के हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी मांगी गई और मारपीट भी की गई। अपराधियों ने घर व दुकान के लॉकर और अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद व जेवरात लूट लिए। परिवार के सदस्यों के पहने जेवर भी उतरवा लिए गए। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट के बाद सभी को कमरे में बंद कर अपराधी फरार हो गए। दो मोबाइल भी ले गए, जिनमें एक आसपास मिला, जबकि दूसरा गुरपा-गझंडी क्षेत्र में स्विच ऑफ मिल रहा है।

See also  जयराम महतो पर मारपीट का केस दर्ज, धनबाद के बरवाड्डा थाने में फर्जी हस्ताक्षर को लेकर हुआ था विवाद

1200 675 27725753 thumbnail 16x9 dakati aspera

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची है, स्वान दस्ता की मदद ली जा रही है। घटना के बाद बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा घटना को लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पीड़ित परिवार से भी जानकारी ली जा रही है बहुत जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now