कुख्यात सोना चोर हसन चिकना गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने साहिबगंज से दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

कुख्यात सोना चोर हसन चिकना गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने साहिबगंज से दबोचा

साहिबगंजः पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की ईटाहार पुलिस ने साहिबगंज के बरहरवा जीआरपी की मदद से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना हसन चिकना को गिरफ्तार किया है।रांची से चोरी के सोने की डिलीवरी कर लौट रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कथित सरगना हसन चिकना को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला की ईटाहार पुलिस ने बड़हरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने बरहरवा जीआरपी के सहयोग से यह कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अभिषेक साह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने की है। पुलिस को हसन चिकना के बड़हरवा पहुंचने की सूचना पहले से थी। इसके बाद उत्तर दिनाजपुर पुलिस की टीम सादे लिबास में बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात थी। जैसे ही हसन चिकना स्टेशन पर रांची भागलपुर वनांचल एक्स्प्रेस ट्रेन से उतरा, उसे पुलिस टीम की गतिविधि का अंदेशा हो गया और वह तेजी से भागने लगा। इसी दौरान सादे लिबास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

See also  अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहतः ED केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल में ही अभी रहेंगे बंद

5 से 7 किलो सोना बरामद होने की सूचना
पुलिस के अनुसार हसन चिकना के पास से करीब 5 से 7 किलो सोना बरामद होने की सूचना है। हालांकि, बरामद सोने की मात्रा और इससे संबंधित अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद उत्तर दिनाजपुर पुलिस उसे बड़हरवा जीआरपी थाना लेकर गयी। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पश्चिम बंगाल ले जाया गया।

ईटाहार थाना में दर्ज है मामला
बड़हरवा जीआरपी के अनुसार उत्तर दिनाजपुर जिला के ईटाहार थाना कांड संख्या 339/26 में हसन चिकना पुलिस का वांछित था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर दिनाजपुर पुलिस बड़हरवा पहुंची थी।कार्रवाई के दौरान बड़हरवा जीआरपी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को सहयोग किया।

बोकारो में 72 लॉकर तोड़ सोना चोरी का आरोपी
हसना चिकना साहिबगंज के अनुमंडल राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया मुर्गी टोला का रहने वाला है लेकिन वो बड़हरवा प्रखंड मधुआपाड़ा में रहता था। यह एक शातिर सोना चोर है, अपनी टीम के साथ बड़े बैंक में डकैती करता था। 25-26 दिसंबर 2017 की रात बोकारो के एसबीआई एडीएस बिल्डिंग शाखा के 72 लॉकर को तोड़कर लगभग 11 करोड़ रुपया नकद, 14 किलो सोना और 40 किलो चांदी चुराया था। पुलिस ने2018 में मुंबई में गिरफ्तार किया था। यूपी के प्रयागराज में यूको बैंक शाखा से करोड़ों की चोरी में शामिल था।

See also  खून दो तभी मिलेगी डिग्री! कॉलेज की फुटबॉल कोच बनी हैवान, छात्रों से सौ-सौ बार करवाती थी रक्तदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now