जमशेदपुर के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, रेनकोट पहनकर घुसे बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक, सोना और कैश लेकर हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

जमशेदपुरः गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। करीब पांच की संख्या में घुसे बदमाश रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया। सके बाद बैंक के चेस्ट से 43 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हो गये।घटना सुबह करीब 10 बजे की है। उस समय बैंक खुला ही था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था।

 

1200 675 27706765 thumbnail 16x9 loot
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बंधक बना लिया।जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में 43 लख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात के लूटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, बैंक से कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया है, इसका अभी आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है।

See also  असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी

156214956

बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने बताया कि सभी अपराधी बारिश के कारण रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे। इससे उनके चेहरे और पहचान को छिपाने में मदद मिली। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से उनके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गये। हथियारों के बल पर सभी को डराने के बाद अपराधी सीधे बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 1.44.30 PM

अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया।इसके बाद चेस्ट से 43 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिये। साथ ही लॉकर में रखे काफी संख्या में कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिये। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।

बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस
जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और बैंक प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद ही लूटी गई संपत्ति का सही आकलन हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है।

See also  बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो पुल से नीचे गिरा, दो छात्रों की मौत, तीन घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now