समस्तीपुर में भी जमुई जैसी हैवानियत! मनचलों ने लड़की को दबोचा, पीड़िता छोड़ने की लगाती रही गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

समस्तीपुर में भी जमुई जैसी हैवानियत! मनचलों ने लड़की को दबोचा, पीड़िता छोड़ने की लगाती रही गुहार

डेस्कः बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की से हुई छेड़छाड़ ने सभ्य समाज को शर्मसार किया। इस घटना को लेकर पूरे देश में खूब शोर मचा जो अब तक शांत नहीं हुआ है लेकिन इसी बीच समस्तीपुर जिले से लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है। सदर DSP दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये पूरा वीडियो समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यहां एक लड़की सड़क से जा रही थी। तभी दो-तीन स्थानीय युवकों से उसको गलत तरह से छुआ। साथ ही गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बदतमीजी की। गांव में बांध बाइपास रोड पर युवकों ने लड़की से छेड़खानी, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार। किया।आरोप है कि युवकों ने लड़की से बार-बार उसका पता पूछा और जब उसने साथ आए युवक को अपना भाई बताया तो उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

See also  Ramoji Group के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिया शोक संदेश

छेड़खानी और बैड टच का आरोप
लड़की एक लड़के के साथ बांध बाइपास रोड से जा रही थी।वह रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी। तभी आसपास के कुछ युवकों के वहां पहुंचने और लड़की के साथ गाली-गलौज करने के साथ छेड़खानी और बैड टच का आरोप है। लड़की अपनी इज्जत-आबरू बचाने के लिए आरोपियों के सामने गुहार लगाती रही। इंसानियत के नाते छोड़ देने की बात कही।
बाद में लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना आग की तरह फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जमा हो गई। पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने क्या बताया?
इस मामले में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सदर डीएसपी 1 और स्थानीय थाने की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। थाना अध्यक्ष और डीएसपी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

See also  झामुमो के महाधिवेशन पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने चुनावी वायदे पूरी करने की मांग की

अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सदर डीएसपी 1 सतीश सुमन ने भी कहा कि वायरल वीडियो मामले की जांच की जा रही है। वहीं कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now