पटनाः राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में घुसकर पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को गोली मार दी। अनिल कुमार यादव की पत्नी वर्तमान में पार्षद है। अनिल कुमार वर्तमान में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से जुड़े थे और कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। अपराधियों की फायरिंग में उन्हें पांच गोली लगी है और उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो पिस्टल से की गई फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों हमलावर बाइक से बेसमेंट में पहुंचे। इनमें दो ने हेलमेट और एक ने टोपी पहन रखी थी। बाइक रोकने के बाद दो हमलावरों ने पिस्टल निकाली और अनिल कुमार पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 14 राउंड गोली चलाई है। मौके से 8 खोखे भी मिले हैं। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बदमाश गोली मारने के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए हैं।अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल है। बताया जा रहा कि इलाका काफी रिहायशी है। घटना के बाद विधायक प्रशांत किशोर भी अस्पताल पहुंचे हैं।
कुर्सी फेंकी तो हथियार लहराते भागे
घटना के समय गार्ड बृज मोहन पांडेय भी बेसमेंट में मौजूद थे, लेकिन उनके पास राइफल नहीं थी। उन्होंने हमलावरों को रोकने के लिए पास में रखी कुर्सी फेंकी और बाइक गिराने का प्रयास किया। हालांकि, हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले।
पहले बोरिंग रोड, फिर कंकड़बाग के अस्पताल में भर्ती
फायरिंग के बाद अनिल कुमार को गंभीर हालत में बोरिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनके शरीर से दो गोलियां निकालीं। इसके बाद स्वजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कंकड़बाग स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।


पत्नी हैं वर्तमान पार्षद, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात
अनिल कुमार पटना नगर निगम के वार्ड 24 से पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी ज्ञानवती देवी पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार जनसुराज से भी जुड़े हैं।घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बांकीपुर विधायक और जनसुराज नेता प्रशांत किशोर भी अस्पताल पहुंचे।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 100 और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार, हमलावरों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।वहीं, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें 3 लोग बाइक पर सवार दिख रहे हैं। इनमें से 2 लोगों के हाथ में हथियार यानी पिस्टल थी। बाइक चालक उनको लेकर भाग निकला।
पटना के बुद्धा कॉलोनी में पार्षद पति अनिल कुमार यादव को अपराधियों अपार्टमेंट में घुसकर मारी गोली
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बाइक सवार तीन हमलावर फरार pic.twitter.com/sFlcRcg6wz
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 24, 2026
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी घायल पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव का हाल जानने पहुंचे और उनपर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि "भाजपा के शासन में लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमलावर घरों में घुसकर दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार रहे हैं, चाहे वे युवा लड़कियां हों या जन-प्रतिनिधि। आप हालात का अंदाज़ा लगा सकते हैं। अगर राजधानी पटना में ही जन-प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कौन सुरक्षित है?.. अनिल जी हमारे पुराने परिचित थे और शुरू से ही हमारे साथ जुड़े हुए थे। उन्हें उनके ही घर के अंदर छह-सात बार गोली मारी गई। यह कोई मामूली घटना नहीं है; प्रशासन को इस मामले का पूरा संज्ञान लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। फिर भी, सत्ता में बैठे लोग बेपरवाह दिखते हैं..."
पटना, बिहार | पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव पर गोली चलाई गई | बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा के शासन में लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमलावर घरों में घुसकर दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार रहे हैं, चाहे वे युवा… pic.twitter.com/2REhPOwGdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2026
पीके बोले- बिहार में जंलराज है
बांकीपुर MLA प्रशांत किशोर ने कहा, देखिए बिहार में क्राइम की क्या हालत है। बाइक से लोग आए, गोली मारकर भाग निकले। जनसुराज के प्रतिनिधी हैं। 4 बार के वार्ड पार्षद रह चुके हैं। बिहार में जंगलराज है। इसका जवाब सम्राट चौधरी देंगे कि पहले बिहार में जंगलराज था तो अब क्या है।सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि 5 गोली लगी है। फिलहाल स्थिति स्टेबल है। उदयन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जनसुराज पार्टी से जुड़े थे। 14 राउंड फायरिंग की गई है। मौके पर 8 खोखे पड़े मिले हैं। हमलोग आसपास के सीसीटीवी फुटेजेस की भी जांच कर रहे हैं।





