झारखंड के दो BJP नेताओं को मिली UP में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2026

झारखंड के दो BJP नेताओं को मिली UP में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

रांचीः बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। झारखंड प्रभारी के रूप में गजेंद्र सिंह पटेल को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं झारखंड के दो नेताओं को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके सहयोग के लिए चार नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें झारखंड के राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हैं। इनके अलावा जगदीश पटेल और मेधा कुलकर्णी को भी यूपी का सह-प्रभारी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से की गई इन नियुक्तियों को चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रभारी विनोद तावड़े लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है वहीं बिहार से आने वाले निवेदिता सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के ही राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल को करेगी सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now