गजेंद्र सिंह पटेल बनें झारखंड बीजेपी के प्रभारी, पहली बार आदिवासी समाज के नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2026

गजेंद्र सिंह पटेल बनें झारखंड बीजेपी के प्रभारी, पहली बार आदिवासी समाज के नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्ति किये गए है। मध्यप्रदेश के खरगोन-बड़वानी सीट से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है। सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

गजेंद्र सिंह पटेल को प्रभारी बनाकर बीजेपी ने पहली बार झारखंड में आदिवासी समाज के किसी नेता को ये जिम्मेदारी दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक एसटी रिजर्व सीट जीतने के बाद झारखंड को लेकर बीजेपी नई रणनीति बना रही है, गजेंद्र सिंह पटेल उसी रणनीति का हिस्सा है। झारखंड जैसे आदिवासी बहुल इलाके में पिछड़ी बीजेपी गजेंद्र सिंह पटेल के माध्यम से आदिवासी वोट बैंक पर अपनी पकड़ बनाना चाहती है। झारखंड में अभी आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल निमाड़ क्षेत्र से सांसद है। गजेंद्र सिंह पटेल लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में सक्रिय रहे हैं। वे वर्तमान में खरगोन बड़वानी (एसटी) लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और 2019 के बाद लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खरगोन सीट से जीत दर्ज की थी। संसद के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उनका जन्म 16 फरवरी 1975 को बड़वानी में हुआ। उनके पिता का नाम उमराव सिंह पटेल और माता का नाम सुशीला बाई पटेल है। वे कृषि और राजनीति से जुड़े रहे हैं। उनके पिता उमराव सिंह पटेल बड़वानी से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

See also  मनरेगा में बदलाव से झारखंड को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान, JMM ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

पटेल ने बड़वानी के शासकीय महाविद्यालय से बीए और इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की है। 2019 में पहली बार लोकसभा पहुंचे गजेंद्र पटेल 2024 में दूसरी बार निर्वाचित हुए। संसद में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी समिति के सदस्य हैं तथा पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़े रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now