जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2026

जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

जमुईः छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई है। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला मुख्य आरोपी मुंह में गमछा बांधे हुए था और उसे जबरन पकड़कर जंगल की ओर ले जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के निजी अंगों को भी गलत तरीके से छूआ था।

सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से नंदन यादव फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस के साथ उसका एनकाउंटर हुआ और उसके पैर में गोली लगी। वहीं दूसरा आरोपी हरे राम के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि आरोपी नंदन यादव उसी मडवा पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था, जहां यह घटना हुई थी। बीते 19 सितंबर को शाम सात बजे 10वीं की छात्रा एक लड़के के साथ ट्यूशन पढ़ने के बाद घूमने के लिए गई थी। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोका और उनके साथ बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में शामिल होने की PMLA कोर्ट से अनुमति, 23 फरवरी से शुरू हो रहा है सत्र

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है। मामले में दो फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है। बिहार के जमुई में सामने आए वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर हड़कंप मच गया था। वीडियो में कुछ युवक स्कूली छात्र और छात्रा के साथ अभद्रता और छात्रा के साथ बैड टच करते नजर आ रहे थे। वीडियो देशभर में वायरल होने के बाद प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया था। मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now