डेस्कः बिहार के जमुई में एक वायरल वीडियो (Jamui Viral Video) से हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में स्कूली छात्र और छात्रा के साथ कुछ मनचले अभद्रता और बैड टच कर छात्रा की अस्मिता को तार-तार करते नजर आ रहे हैं। देशभर में वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। इस मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई और 3 लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है।

जमुई: नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले में जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।@JamuiPolice@bihar_police pic.twitter.com/pqKgaQjSCS
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 21, 2026
घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। जब नाबालिग छात्र और छात्रा अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में 6 से 7 मनचलों ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की।इस दौरान छात्रा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मनचलों की दरिंदगी नहीं थमी। वे बेशर्मी से इस पूरी घिनौनी हरकत का वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद अब जनता की नाराजगी सोशल मीडिया में देखी जा रहा है।
जंगल में युवक के साथ पकड़ी गई युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
युवती के साथ बदमाश ने की बदसलूकी
बिहार के जमुई जिले का वीडियो होने का दावा@bihar_police @JamuiPolice @jamui_rjd @DmJamui @samrat4bjp @yadavtejashwi @RJDforIndia @BJP4Bihar @officecmbihar @MisaBharti @LJP4India pic.twitter.com/r6ahXSiuJ2
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 21, 2026
सभी आरोपियों की हुई पहचान
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ितों (छात्र और छात्रा) के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवकों की पहचान कर ली गई है। अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि नाबालिगों की गरिमा से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस पीड़ितों की सुरक्षा और पहचान की गोपनीयता को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
VIDEO | Patna: Bihar Minister and Jamui MLA Shreyasi Singh, on the incident involving a teenage couple being harassed by a group in Jamui, says, "The incident that took place in Jamui is certainly an incident that has brought shame to society. It happened on the evening of the… pic.twitter.com/BeX0DhoVvm
— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2026
महिला आयोग ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
छात्रा से अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से मामले की पूरी जानकारी लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाएं असहनीय हैं और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
VIDEO | Patna: Bihar State Women's Commission President Apsara Mishra on the alleged harassment of a teenage couple in Jamui, says, "I saw this video through you, in which a teenage girl was harassed. We have also spoken to the Jamui DM, who provided detailed information about… pic.twitter.com/s17XvP8EdV
— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2026





