पटना-रांची जनशताब्दी के इंजन से लटका मिला महिला का कटा सिर, हत्या के बाद छिपाया गया था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2026

पटना-रांची जनशताब्दी के इंजन से लटका मिला महिला का कटा सिर, हत्या के बाद छिपाया गया था

बोकारोः पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के आगे कैटल गार्ड के पास करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर मिलने से शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन रुकने के बाद चालक ने वॉकी-टॉकी से कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।

रेलवे कंट्रोल को मिली सूचना के बाद बोकारो जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त जांच कर इंजन के अगले हिस्से से लगभग 50 वर्षीय महिला का कटा सिर बरामद किया। शव का यह हिस्सा काफी हद तक गल चुका था, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पटना से खुलने के बाद गोमो स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर दुर्गंध महसूस हुई। प्रारंभिक जांच में दुर्गंध के स्रोत का पता नहीं चल सका। उस समय आशंका जताई गई कि संभवतः कोई चूहा या अन्य जीव इंजन में फंस गया होगा। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। हालांकि चंद्रपुरा पहुंचते-पहुचते बदबू और तेज हो गई।

See also  जहानाबाद में NH-22 के टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, बारातियों और कर्मचारियों में मारपीट, फायरिंग में दो युवकों को लगी गोली

जांच की कार्रवाई
इस बीच ट्रेन चालक और गार्ड ने रेलवे कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी। निर्देश मिलने पर ट्रेन को बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर रोका गया। यहां जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने इंजन की गहन जांच की। जांच के दौरान इंजन के आगे स्थित कैटल गार्ड के समीप बने हिस्से में महिला का कटा सिर मिला, जिससे दुर्गंध निकल रही थी। आरपीएफ ओसी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने जांच की और महिला का कटा सिर बरामद किया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ट्रेन के पूरे रूट, इंजन के ठहराव बिंदुओं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिर इंजन तक कैसे पहुंचा। घटना से बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now