रांचीः झारखंड सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद, उनके प्रभार वाले सभी महत्वपूर्ण विभागों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास रख लिया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास निम्नलिखित प्रमुख विभाग थे, जो अब मुख्यमंत्री संभालेंगे
नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing)उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (Higher and Technical Education)पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (Tourism, Art, Culture, Sports and Youth Affairs)

गिरिडीह से विधायक और हेमंत सोरेन सरकार के बेहद करीबी रणनीतिकार सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर 2026 को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। उनके जाने के बाद कैबिनेट में यह फेरबदल और विभागों का पुन आवंटन किया गया है। इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं। यानी फिलहाल दोनों पूर्व मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे है।





