NEET पेपर लीक केस में ईडी छापेमारी, झारखंड-बिहार के कई जगहों पर हो रही रेड; मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

झारखंड में ED की दबिशः

रांचीः NEET पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बिहार और झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी ने यह छापेमारी सीबीआई की एफआईआर के आधार पर दर्ज की गई ECIR (Enforcement Case Information Report) के तहत की है।

झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

गौरतलब है कि 5 मई 2024 को हुए NEET-यूजी परीक्षा में पेपर लीक की आशंका के बाद सबसे पहले पटना EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने जांच शुरू की थी। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया था। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को आरोपी बनाया था।

झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

सीबीआई की एफआईआर में जिन आरोपियों को नामजद किया गया, उनमें संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश के नाम प्रमुख हैं। ईडी अब इस केस के वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर लीक के जरिए कितनी अवैध कमाई हुई और पैसे का लेन-देन कैसे हुआ।

See also  Land Scam: जेएमएम नेता अंतु तिर्की समेत 10 लोगों पर दायर चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

ईडी की छापेमारी अभी भी जारी है और इससे जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। एजेंसी इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान और मनी ट्रेल की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now