सिमडेगा में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने भी गंवाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

सिमडेगा में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने भी गंवाई जान

सिमडेगा : कुरडेग थाना क्षेत्र के कसडेगा बस्ती में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विष्णु कौंध (8) और तुलसी कौंध (10) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई शुक्रवार को घर के पास स्थित कुएं में नहाने गए थे। इसी दौरान छोटा भाई विष्णु अचानक कुएं में गिर गया। कुएं में पानी अत्यधिक होने के कारण वह डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई तुलसी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। दोनों भाइयों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 2.47.00 PM

इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों बच्चों के पिता पेशे से मजदूर हैं, जो मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से कसडेगा बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुरडेग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। दोनों बच्चों की एक साथ मौत से गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है।

See also  दो मासूमों का क्या था गुनाह, किसकी लापरवाही से सिर से छिना पिता का साया ? शव से किसने चोरी कर ली सोने की चेन ? गढ़वा के इस हादसे का कौन जिम्मेदार?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now