पश्चिमी सिंहभूमः चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के सोनुवा प्रखंड में पदस्थ महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अनीता का शव शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी, वार्ड-7 में किराए के कमरे में मिला। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थी। वह ग्वाला पट्टी इलाके में संजय साव के मकान में बतौर किराएदार रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है। मकान मालिक ने युवक को अनीता के कमरे में जाते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने कमरे के बाहर ही युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने खुद को अनीता का परिचित बताया। उसने यह भी कहा कि वह अनीता का प्रेमी है और उससे मिलने आया था।इसके बाद मकान मालिक ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। अनीता फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे।


कमरे में संदिग्ध युवक को देखकर मकान मालिक ने पकड़ा
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में हुई है। वह भी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला बताया गया है। मकान मालिक संजय कुमार साव ने घटना के बारे में बताया कि अनीता करीब 15 दिन पहले उनके चक्रधरपुर स्थित शीतला मंदिर के पास किराये के मकान में रहने आई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध युवक को अनीता के कमरे में जाते देखा था। इसके बाद युवक को कमरे के बाहर पकड़कर उससे पूछताछ की गई। युवक ने खुद को अनीता का परिचित और प्रेमी बताया और कहा कि वह उससे मिलने आया था।
संजय कुमार साव के मुताबिक जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अनीता की लाश फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बाद में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी अनिल कुमार बिंद के रूप में की। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनिल कुमार बिंद अनीता के कमरे तक कैसे पहुंचा, दोनों के बीच वास्तव में क्या संबंध था और हत्या के पीछे आखिर क्या वजह थी।

हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की वजह और घटना का पूरा क्रम जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।इस घटना से सोनुआ प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान हैं। सोनुआ के बीडीओ सोमनाथ उरांव ने बताया कि अनीता ने इसी साल मई में उत्तर प्रदेश से आकर नौकरी ज्वाइन की थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी दुखी हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि अनीता की हत्या किस वजह से हुई और वारदात के पीछे पूरी कहानी क्या थी।





