भारत मंडपम में लोहरदगा की दो बेटियां दिखाएंगी नवाचार की ताकत, इंस्पायर अवार्ड-मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए शिवानी और क्रांति चयनित, डीसी ने किया सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

लोहरदगा : छोटे शहर की दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर राष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाई है। इंस्पायर अवार्ड-मानक के तहत 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) के लिए लोहरदगा की शिवानी कुमारी और क्रांति कुमारी का चयन हुआ है। दोनों छात्राएं नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगी। राजकीय बेसिक प्लस टू उच्च विद्यालय सेन्हा की छात्रा शिवानी कुमारी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेन्हा की छात्रा क्रांति कुमारी की इस उपलब्धि पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दोनों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके प्रोजेक्ट की जानकारी ली और राष्ट्रीय मंच के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026 09 16 at 4.13.42 PMWhatsApp Image 2026 09 16 at 4.13.43 PM

जिज्ञासा से जन्म लेता है नवाचार
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों में सवाल पूछने, प्रयोग करने और नई सोच विकसित करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना जरूरी है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच ही भविष्य के नवाचार की आधारशिला है। उन्होंने दोनों छात्राओं को अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पूरे आत्मविश्वास के साथ जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

See also  लोहरदगा पुलिस ने 7 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

WhatsApp Image 2026 09 16 at 4.13.43 PWhatsApp Image 2026 09 16 at 4.13.44 PM

बेटियों की उपलब्धि पर शिक्षकों को भी श्रेय
डीसी ने छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षकों और विद्यालयों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोग और नवाचार के लिए बेहतर अवसर मिलने से उनमें समस्या के समाधान की क्षमता विकसित होती है। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, दोनों छात्राएं और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थीं। दोनों छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now