लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्शीडीपा में सड़क पर पलटा ऑटो, युवक की गई जान, दो घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्शीडीपा में सड़क पर पलटा ऑटो, युवक की गई जान, दो घायल

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्शीडीपा के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अलौदी गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गांव निवासी जतरू उरांव के 27 वर्षीय पुत्र रमेश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या जेएच-05एटी-7519 में रमेश उरांव, पूजा उरांव और गणेश खेरवार समेत छह लोग सवार थे। सभी लोहरदगा की ओर जा रहे थे। बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।

हादसे में रमेश के अलावा पूजा उरांव और गणेश खेरवार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रमेश की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जबकि गणेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

See also  ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा कराया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके स्वजन अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now