दुमका में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, विरोध में सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2026

दुमका में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, विरोध में सड़क जाम

दुमका : सोमवार की रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना से नाराज लोगों ने पत्ताबाड़ी के पास के दुमका-रामपुरहाट मार्ग को जाम कर दिया।

पहली घटना सरसडंगाल के पास हुई,जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक हटिया से वापस आ रहे थे। हादसे के बाद एक युवक सरकार हेंब्रम की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पत्ताबाड़ी के पास रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवकों ने सड़के किनारे खड़ी खराब हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह दोनों की मौत हो गई। मरने वाला मकसूद अंसारी बरमसिया और अकबर अंसारी शहर घाटी गांव का रहने वाला था। इस हादसे के बाद रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पत्ताबाड़ी के पास दुमका रामपुरहाट मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बाइक को छोड़कर किसी भी चार पहिया वाहन को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। लोगों की मांग है कि जब तक प्रशासन मृतकों के घरवालों को उचित मुआवजा नहीं देगा,तब तक ट्रकों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि पुलिस अपने स्तर से आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रही है लेकिन लोग बिना मुआवजा के सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं है।

See also  दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का उद्दभेदन, एक गिरफ्तार, कोलकाता STF की सूचना पर छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now