रांची में दारोगा की बेटी को बंधक बनाकर बड़ी लूट, 30 लाख कैश और गहने ले गए बदमाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2026

रांची में दारोगा की बेटी को बंधक बनाकर बड़ी लूट, 30 लाख कैश और गहने ले गए बदमाश

रांचीः सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी, टंगराटोली स्थित एक दारोगा के आवास को बदमाशों ने निशाना बनाया। गोड्डा में पदस्थापित दारोगा धनंजय साही की पत्नी संजू देवी ने सदर थाने में आवेदन देकर बताया कि 13 सितंबर की शाम वे तीज पर्व की खरीदारी के लिए बाजार गई थीं। इसी दौरान बेटा ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था और घर में सिर्फ बेटी अकेली मौजूद थी।

आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति घर में घुस आया और चाकू के बल पर बेटी को बंधक बना लिया।उसके हाथ और पैर बांध दिया.इसके बाद उसने अलमारी में रखे करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग ढाई सौ ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस टीम मौके पर, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

बताया जा रहा हैं कि CNT जमीन होने के कारण जमीन नहीं खरीदी गई। इसलिए चार भाइयो का पैसा 30 लाख घर में ही था। उधर, पुलिस जांच के दौरान एक पेच भी सामने आया अलमारी पर पहले से परिवार के सदस्यों के ही हाथों के निशान मौजूद होने से फिंगरप्रिंट जांच में दिक्कत आ रही है। परिजनों के मुताबिक, यह रकम चार भाइयों ने मिलकर जमीन खरीदने के लिए जोड़ी थी। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में भी सघन जांच-पड़ताल कर रही है।

See also  जमशेदपुर मानवता शर्मसार, 4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़कर फरार हुई मां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now