गंगा नदी में फंसे राजमहल क्रूज से 9 विदेशी पर्यटक निकाले गए, कोलकाता से वाराणसी जा रहे जा रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

गंगा नदी में फंसे राजमहल क्रूज से 9 विदेशी पर्यटक निकाले गए, कोलकाता से वाराणसी जा रहे जा रहे थे सभी

डेस्कः बिहार के भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 6 सितंबर से यह क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों को पहले ही उतारकर ट्रेन के माध्यम से पटना भेज दिया गया है।

अनुकूल जलस्तर का इंतजार
अब क्रूज के आगे बढ़ने के लिए गंगा के जलस्तर के अनुकूल होने का इंतजार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार राजमहल गंगा क्रूज 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद भागलपुर पहुंचा था। इसके बाद 6 सितंबर से यह गंगा के बीच ही खड़ा है।

सिमरिया सेतु पार करने की चुनौती
क्रूज को आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु की ओर जाना है। लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण फिलहाल आगे की यात्रा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सिमरिया सेतु के नीचे से क्रूज को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए जलस्तर और नदी की स्थिति अनुकूल होना जरूरी है।

See also  एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील

विदेशी सैलानियों को भेजा पटना
इस क्रूज पर कुल 11 सैलानी सवार थे।इनमें 9 विदेशी और 2 भारतीय पर्यटक शामिल थे। विदेशी पर्यटकों में ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के सैलानी भी शामिल थे। बढ़े जलस्तर को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही क्रूज से उतारकर ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है।
दो से तीन दिनों में फैसले की उम्मीद
इसके बाद से क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है।क्रूज प्रबंधन से जुड़े रंजीत कुमार के अनुसार जलस्तर में सुधार होने के बाद ही क्रूज को आगे भेजने का निर्णय लिया जाएगा।संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में नदी की स्थिति अनुकूल होने पर क्रूज अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सकता है।

एसडीआरएफ की लगातार निगरानी
हालांकि अंतिम निर्णय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही लिया जाएगा। क्रूज की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। क्रूज के आसपास एसडीआरएफ जवानों की गश्त जारी है। नदी में बढ़े जलस्तर के बीच किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए टीम पूरी तरह सतर्क है।

See also  रांची-कोलकाता समेत कई जगहों पर ED की छापेमारी, TMC सांसद के कथित अवैध फंडिंग को लेकर कार्रवाई

ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर क्रूज
दरअसल राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। इस दौरान पर्यटकों को गंगा किनारे बसे धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।

क्रूज की यात्रा में बड़ी बाधा
भागलपुर और इसके आगे गंगा में बढ़ा जलस्तर फिलहाल क्रूज की यात्रा में बड़ी बाधा बना हुआ है। क्रूज मैनेजर रंजीत कुमार ने बताया कि जलस्तर की स्थिति को देखते हुए क्रूज को फिलहाल भागलपुर में रोका गया है। विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन के माध्यम से पटना भेज दिया गया है। नदी की स्थिति अनुकूल होने के बाद क्रूज को आगे रवाना किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now