लोहरदगा में 4 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल कार्यालय में योगदान का निर्देश, जिला परिषद व आईटीडीए समेत अन्य विभागों से वापस बुलाए गए अभियंता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2026

लोहरदगा में 4 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल कार्यालय में योगदान का निर्देश, जिला परिषद व आईटीडीए समेत अन्य विभागों से वापस बुलाए गए अभियंता

लोहरदगा: जिला ग्रामीण विकास शाखा (VB-GRAM G) लोहरदगा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत विकसित भारत-जी राम जी कार्यक्रम में संविदा के आधार पर कार्यरत चार कनीय एवं सहायक अभियंताओं की विभिन्न विभागों में चल रही अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कनीय अभियंता सचिन कुमार (किस्को), मन्नु कुमारी कुमारी (पेशरार), सहायक अभियंता विशाल मिंज (कुड़ू) तथा भुवनेश्वर सिंह (किस्को) की जिला परिषद, आईटीडीए एवं अन्य विभागों में दी गई अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 5.21.55 PM
कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने मूल पदस्थापन कार्यालय के अधीन आवंटित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
यह आदेश जिला ग्रामीण विकास शाखा, लोहरदगा द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, परियोजना निदेशक आईटीडीए, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद तथा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।

See also  सदर अस्पताल लोहरदगा स्थित ब्लड सेंटर को मिला लाइसेंस,जिला प्रशासन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

बताते चले की ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा 28 फ़रवरी 2024 को जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि मनरेगा कर्मियों से मनरेगा के अलावा अन्य योजनाओं में कार्य नहीं लिया जाए। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति अपेक्षा से कम है। ऐसे में मनरेगा कर्मियों को केवल मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूरा किया जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now