साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना निवासी आजाद यादव की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ नमामि घाट पर पहुंची और गंगा में कूद गयी। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। इसे देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही गंगा नदी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी जताने में लगी है।
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद से जुड़ी बात सामने आ रही है। गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और सभी को घर भेज दिया गया है। महिला के पति आजाद यादव से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ गंगा घाट पर जुट गयी।







