- Advertisement -

झारखंड सहित 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2026

झारखंड सहित 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब

डेस्कः बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के क्षेत्र से पूर्वी और मध्य भारत में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ इलाकों में 4.5 से 8 इंच बारिश संभव है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगानाख् केरलख् पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघायल और अरुणाचल प्रदेश में येलो अलर्ट है। कई जगह 2.5 से 4.5 इंच बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की हवा चल सकती है।

रांची में बारिश 100 मिमी पार, मात्र 71 एमएम कम
इन मॉनसून रांची में बारिश ने 1000 मिमी का आंकड़ा पार कर लिया है। मौसम केंद्र रांची के 11 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से अब तक राजधानी में 104.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 910.1 मिमी है। यानी सामान्य बारिश से 132.9 मिमी अधिक बारिश हुई है। राज्य के 24 जिलों में रांची उन जिलों में शामिल है, जहां मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक है। सितंबर में भी बारिश सामान्य कोटे के करीब पहुंच गई है। पूरे महीने की सामान्य बारिश 212 मिमी है, जबकि 11 दिनों में ही करीब 141 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी सामान्य कोटे का करीब 66 प्रतिशत पानी बरस चुका है। अब सितंबर का कोटा पूरा होने के लिए मात्र 71 मिमी बारिश और चाहिए। 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए यह आंकड़ा पूरा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को भी 8.30 बजे से झमाझम बारिश हुई, कुल 6.2 मिमी पानी बरसा। अगले 24 घंटे तापमान में बदलाव नहीं, इसके बाद अधिकतम पारा 3-4 डिग्री बढ़ सकता है।

See also  बिहार का प्लंबर कर रहा था 'गजवा ए हिंद' की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now