चतरा के किशुनपुर मोहल्ला में खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, दो गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

चतरा के किशुनपुर मोहल्ला में खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, दो गंभीर

चतरा : शहर के किशुनपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह को दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किशुनपुर में लखन मिस्त्री के घर के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेनो कार के जोरदार टकराने से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेनो सवार किशुनपुर निवासी सरयू राणा के 28 वर्षीय पुत्र बसंत राणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बसंत राणा बोलेनो कार से बधार की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में उपेंद्र राणा और रामदेव राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

See also  झारखंड के दो IPS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी,विजया लक्ष्मी CRPF और चंदन कुमार झा CISF के बने चीफ

WhatsApp Image 2026 09 10 at 10.52.54 AM

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सड़क किनारे खड़े ट्रक की पहचान करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले और आसपास के ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार के प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now