पटना में NIA ने 20 लाख कैश किया बरामद, मोतिहारी का हवाला करोबारी पकड़ा गया, गलती से दूसरे फ्लैट में दाखिल हुई थी एजेंसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

पटना में NIA ने 20 लाख कैश किया बरामद, मोतिहारी का हवाला करोबारी पकड़ा गया, गलती से दूसरे फ्लैट में दाखिल हुई थी एजेंसी

पटनाः राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान NIA की टीम गलती से दूसरे फ्लैट में पहुंच गई, लेकिन यहां भी उसने बड़ी कामयाबी हासिल की। गलत जगह पर रेड डालने के बाद भी NIA को जो मिला, वह चौंकाने वाला था। दरअसल, NIA को चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में जूडियो मॉल के पास बने एक अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 609 में होनी थी, लेकिन NIA की टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घुस गई। इस फ्लैट में मोतिहारी के चकिया वार्ड नंबर-17 का निवासी अनमोल कुमार मोदी रहता था।

NIA की टीम को अचानक सामने देखकर अनमोल कुमार मोदी घबरा गया। वह तुरंत फ्लैट से नीचे उतरा और अपनी स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा। इससे NIA और STF को शक हुआ और घेराबंदी करके अनमोल को धर-दबोचा। जब पुलिस ने अनमोल की तलाशी ली, तो उसकी स्कूटी की डिक्की में एक झोले के अंदर से ₹20 लाख नगदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान अनमोल कुमार मोदी इतनी बड़ी नगद रकम के बारे में पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। इसके बाद पुलिस ने उसे नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया और नकदी से संबंधित जानकारी इनकम टैक्स को भी दे दी है।

See also  ममता बनर्जी का आरोप झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए DVC मैथन ने छोड़ा पानी, केंद्र नहीं कर रही है बंगाल की आर्थिक मदद

 

कहां का रहने वाला है अनमोल, जानिए
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अनमोल मोदी पूर्वी चंपारण जिले के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला बताया गया है। पुलिस अनमोल कुमार मोदी से पूछताछ कर रही है। उससे बरामद 20 लाख रुपये के स्रोत और रकम के इस्तेमाल के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अनमोल कुमार मोदी के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now