गुरुओं के सम्मान में सजा ओक रिज स्कूल, प्रतिभा से छात्रों ने मोहा मन, अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

रांची : बेड़ो स्थित ओक रिज नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भाव व्यक्त किया। स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.20.21 PM

संस्कारों से बनता है व्यक्तित्व : साहिल
विद्यालय के प्राचार्य साहिल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व की मजबूत नींव तैयार करते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए उनके बताए आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.20.20 PM

शिक्षा से मिलती है सही दिशा : अभिनव भगत
समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह ओडिशा युवा कांग्रेस के प्रभारी अभिनव भगत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उसे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी दिखाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

See also  कुछ इस तरह गांव में बीत रहा है कल्पना सोरेन का समय, शिबू सोरेन और बच्चों के साथ बाहा पर्व में हुई शामिल

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.20.22 PMWhatsApp Image 2026 09 07 at 6.20.23 PM

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की थीम से जुड़े गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों पर शिक्षकों और अतिथियों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। समारोह में लोहरदगा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, रांची जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ राजा, बेड़ो प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष हसीबुल अंसारी, शहीद अंसारी और बेड़ो युवा कांग्रेस सचिव रेयाज अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now