JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता का मामला, पलामू से CID ने कुंदन कुमार को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता का मामला, पलामू से CID ने कुंदन कुमार को किया गिरफ्तार

पलामूः जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में कार्रवाई करते हुए CID की टीम ने रविवार को पलामू जिले के नौडीहा बाजार से कुंदन कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

CID ने दी जानकारी
अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज CID थाना कांड संख्या 01/2025 में कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रामलाल राम का बेटा है और वह ग्राम डुमरी, पोस्ट नमोदाग, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू का निवासी बताया गया है।

गौरतलब है कि सीआईडी की जांच में JSSC-CGL परीक्षा से संबंधित कथित गड़बड़ियों की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्धों और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। कुंदन कुमार की गिरफ्तारी भी इसी जांच का हिस्सा है। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता और अन्य गड़बड़ियों को लेकर पहले से ही जांच चल रही है।
तेज हुई जांच
जेपीएससी-जेसएससी मामले की जांच कर रही सीआईडी की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मामलों में अब तक कुल 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इनमें जेपीएससी से जुड़े मामले में 24 और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में आठ गिरफ्तारियां शामिल हैं। जांच एजेंसी की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी है। 200 से अधिक संदिग्ध और परीक्षा से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है।

See also  Jharkhand Naxal News: बाजार में हड़िया पी रहे युवक को नक्सलियों ने पहले डंडे से पीटा, फिर कनपटी में मार दी गोली

सीआईडी की जांच का दायरा अब परीक्षा कराने वाली एजेंसियों से लेकर आयोग के अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और कथित तौर पर पैसे देकर परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों तक पहुंच गया है। पूछताछ के दौरान सामने आ रही जानकारियों के आधार पर जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में सेंध किस स्तर पर लगी और इसमें किस-किस की भूमिका रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now