दिल्ली के सत्यनिकेतन में में इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

दिल्ली के सत्यनिकेतन में में इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

डेस्कः रविवार को दिल्ली के सत्यनिकेतन में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में भागने को लेकर भगदड़ मच गई। मोतीबाग इलाके के सत्यनिकेतन के स्थित शिव मंदिर के पास इमारत गिरने को लेकर स्थानीय विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इमारत में पीजी के कई छात्र यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे।


छह मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मिली जानकार के अनुसार, इस इमारत के मालिक आनंद बंसल है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। इस इमारत में पीजी चल रहा था। एक चश्मदीद ने मलबे में कम से कम 50 छात्रों के दबे होने की आशंका जताई है। आज रविवार था, इसलिए ज्यादातर छात्र इस इमारत में थे।

एक छात्र ने बताया कि कुछ लोगों को एंबुलेंस लेकर गई है लेकिन उन लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। अभी भी मलबे के नीचे से कई लोगों के रोने की आवाजें आ रही हैं। सारा मलबा हटा दें तो बिल्डिंग और गिर जाएगी।इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आ गया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आरके पुरम स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हम बेहद चिंतित हैं। डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली करा लिया गया है।फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं।प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

See also  रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now