रांचीः अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छह राज्यों में पार्टी की कमान नए हाथों में सौंपी है। इसी क्रम में लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम का प्रभारी बनाया गया है। जबकि रणदीप सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। ज्ञात हो इसी वर्ष गुजरात और पंजाब में चुनाव होने हैं।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिरीवेल्ला प्रसाद को प्रमोट करते हुए महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। सिरीवेल्ला को पिछले कुछ वर्षों में किए गए बेहतर कार्यों के लिए अब जाकर इनाम मिला है।कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है।



रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।





