मंत्री निशांत कुमार के स्वागत के दौरान मची अफरातफरी, JDU नेता के गले से 7 लाख की चेन गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2026

मंत्री निशांत कुमार के स्वागत के दौरान मची अफरातफरी, JDU नेता के गले से 7 लाख की चेन गायब

मुजफ्फरपुरः बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के स्वागत के दौरान सकरी चौक पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक पर जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से सात लाख की चेन गायब हो गई। जेडीयू नेता ने सकरी थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंत्री के स्वागत समारोह में चोरी का आरोप : निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान की वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही मंत्री का काफिला गुजरा जेडीयू नेता को अपने चेन के गायब होने का आभास हुआ। वह सड़क पर इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं और लोगों से चेन के बारे में पूछ रहे हैं।

27554705 bbbbbbbbbbbbb
भीड़ में चेन हुई गायब : जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर सकरी चौक पर JDU कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री का काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं में माला पहनाने और बुके देने को लेकर भीड़ जुट गई। इसी दौरान कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी JDU नेता राजेश मंडल भी मंत्री को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्वागत के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। राजेश मंडल का कहना है कि इसी भीड़ के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। हालांकि, उन्हें यह पता नहीं चल सका कि किसी ने चेन खींचकर निकाल ली या धक्का-मुक्की के दौरान चेन टूटकर कहीं गिर गई। लेकिन जिस समय चेन गायब हुई, उसे देखते हुए उन्हें आशंका है कि किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

See also  NEET Paper Leak: संजीव मुखिया बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का सरगना, 4 दिन पहले उड़ा लिए थे पेपर

103818 img 20260903 wa0145
7 लाख रुपये है चेन की कीमत : राजेश मंडल के अनुसार, वह जब स्वास्थ्य मंत्री को माला पहना रहे थे, उसी दौरान भारी भीड़ और आपाधापी के बीच उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। समारोह समाप्त होने और भीड़ कम होने के बाद उन्होंने गले में चेन नहीं होने की बात महसूस की। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है।
वीडियो फुटेज खंगाल रही है पुलिस: JDU नेता ने तुर्की थाने में दिए आवेदन में बताया है कि भीड़ के दौरान किसी ने चेन खींच ली या धक्का-मुक्की के दौरान चेन टूटकर गिर गई, इसकी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि, उनका कहना है कि स्वागत समारोह के दौरान ही चेन गायब हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। तुर्की थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने बताया कि JDU नेता राजेश मंडल की ओर से चेन गायब होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  दिल्ली बना गैस चैंबर! दीपावली के बाद हवा बेहद खतरनाक, 34 इलाके रेड जोन में,इन इलाकों में AQI 900 पार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now