JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2026

JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जेपीएससी के अध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार को 10 सितंबर तक यह बताने का निर्देश दिया है कि जेपीएससी अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति कब तक पूरी कर ली जाएगी।

वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह जानकारी मांगी। पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा था कि जेपीएससी के अध्यक्ष का पद लंबे समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता। अब सरकार को अगली सुनवाई में नियुक्ति की समयसीमा और प्रक्रिया की जानकारी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

See also  JSSC प्रश्नपत्र लीक मामले में रांची,पटना और चेन्नई में SIT का छापा, 11 हिरासत में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now