पाकुड़ में रेनकोट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, लाखों के गहने लूटकर भागे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

पाकुड़ में रेनकोट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, लाखों के गहने लूटकर भागे

पाकुड़ः जिले के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में बारिश के बीच तीन बदमाश रेनकोट पहनकर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए और लाखों रुपयों के गहने लूटकर फरार हो गये। वारदात के बाद अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की और बाइक से महेशपुर की ओर फरार हो गये। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है।

दुकान में घुसते ही की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अपराधी पल्सर बाइक से रेनकोट और हेलमेट पहनकर दुकान पहुंचे थे। दुकान में प्रवेश करते ही अपराधियों ने आकाश वर्मा को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली से बचने के लिए आकाश झुक गये और दुकान से निकलकर घर की ओर भागे। अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए दूसरी गोली भी चलायी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं लगी। इसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषण समेट लिये।


बारिश का फायदा उठाकर बासमती की ओर भागे अपराधी
दुकान से बाहर निकलने के बाद अपराधियों ने फिर फायरिंग की और आसपास के लोगों को डराने का प्रयास किया। घटना के समय इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी का फायदा उठाकर तीनों अपराधी बाइक से बासमती गांव की ओर फरार हो गये।

See also  प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस और ग्रामीणों के दखल के बाद मंदिर में हुई शादी

pakur crime news 1788348285763 v
CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस
पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों और पहचान से जुड़े सुराग जुटा रही है। अपराधी किस दिशा में भागे और घटना में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now