बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2026

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

पटनाः बिहार में मानसून की गतिविधियां बने होने के साथ पटना सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा के साथ उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में मेघ गर्जन, तेज हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।राज्य के 12 जिलों औरंगाबाद, भभुआ, गया, रोहतास, बेगूसराय, बक्सर, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद के गोह में सर्वाधिक वर्षा 145.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा होने के कारण पटना समेत 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस एवं 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सुपौल, डेहरी, राजगीर, भभुआ, अरवल, मुंगेर एवं जहानाबाद में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज
राजधानी में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ कम दबाव की रेखा अमृतसर, पटियाला, बस्ती, गंगा के मैदानी इलाकों से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी बना हुआ है। इनके प्रभाव से दो दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा की गतिविधियां बने रहने के आसार है।
दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। मानसून अवधि के तीन माह के दौरान अब तक 40 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है।

See also  रांची में प्रेमी को वीडियो कॉल लगाकर युवती ने दे दी जान, घर में मौत से पहले हुआ था खूब हंगामा

प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
औरंगाबाद के मदनपुर में 130.4 मिमी, देव में 98.6 मिमी, कुटुंबा में 88.6 मिमी, रफीगंज में 70.4 मिमी, बक्सर के डुमराव में 67.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में 61.4 मिमी, भोजपुर के शाहपुर में 57.4 मिमी, रोहतास में 57.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 56.2 मिमी दर्ज की गई।
अररिया के रानीगंज में 49.4 मिमी, गया के बांके बाजार में 48.4 मिमी, औरंगाबाद में 48.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के कोतवा में 48.2 मिमी, गया के अतरी में 48 मिमी, पूर्वी चंपारण के अरेराज में 47.4 मिमी, जमुई के खैरा में 47.2 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 46.6 मिमी, सुपौल में 46.4 मिमी दर्ज की गई।
भोजपुर के जगदीशपुर में 43.4 मिमी, बक्सर में 43.4 मिमी, गया के डुमरिया में 42.2 मिमी, राेहतास के ओखरी गोला में 41.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 41.2 मिमी, सुपौल के बसुआ में 40.6 मिमी, अरवल के कलेर में 40.6 मिमी, मोतिहारी में 40 मिमी एवं मधेपुरा के पुरैनी में 39 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

See also  रांची में होटल कैपिटोल हिल के संचालक से प्रिंस खान ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, संजय भाटिया के पास विदेशी नंबर से आया कॉल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now