रांची में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2026

रांची में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

रांचीः रविवार की देर रात करीब दो बजे रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में गोली चलने से एक युवक टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल युवक टोनी लोहरा मूल रूप से कमड़े (रातू) का रहने वाला है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अड्डेबाजी के दौरान विवाद में चली गोली:
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरियातू का मंडा बगीचा इलाका असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। रविवार देर रात भी यहां कई युवक जमा होकर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद बढ़ गया और अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक घटना को अंजाम देकर अन्य युवक फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

See also  RJD के दो सीटों पर दावेदारी के बीच कांग्रेस ने कर दी तीन उम्मीदवारों की घोषणा, क्या बिहार का बदला झारखंड में लिया जा रहा है!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now