रांचीः रविवार को रांची में मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे। मंच को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक सुरेश बैठा, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वो नहीं आए। जेएमएम की ओर से मंच पर विधायक विकास मुंडा मौजूद रहे।


रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस कोटे से राज्य सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। “दिल्ली वालों देख लो, आदिवासी समाज अपने अधिकार के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि आदिवासियों का प्रतिनिधित्व समाज स्वयं तय करेगा, दिल्ली सरकार नहीं। परिसीमन के बाद आदिवासी सीटों की संख्या कम होना स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज का आरक्षण और प्रतिनिधित्व बरकरार रहना चाहिए।
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली में आई भारी भीड़
मोरहाबादी मैदान पर पैर रखने की जगह नहीं @bandhu_tirkey @ShilpiNehaTirki @INCJharkhand_ @MahtoKeshavINC @sukhdeobhagat @KRajuINC @JmmJharkhand @BJP4Jharkhand @TribalArmy @incKCMUNDA @RajeshKinc @kcvenugopalmp #ranchi pic.twitter.com/EiCkz6eE9X
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 30, 2026







