रांची-जमशेदपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 29, 2026

रांची-जमशेदपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

रांचीः शनिवार को रांची-जमशेदपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक और घायल तमाड़ क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

सड़क किनारे जमा बालू को हटाने का कर रहे था काम
जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग की ओर से रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क के किनारे सफाई का काम कराया जा रहा था। सड़क किनारे काफी मात्रा में बालू और झाड़ियां जमा थीं। मजदूरों ने पहले झाड़ियों की कटाई की और सड़क किनारे जमा बालू को हटाने का काम शुरू किया था। सभी मजदूर बालू और झाड़ियों को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जा रहे थे।
दो मजदूरों की मौके पर ही मौत
इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या JH04-7B0623 अचानक मजदूरों की ओर चला गया। मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कंटेनर ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।
कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा
हादसे के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी। आवाज सुनकर पूर्व मुखिया महादेव मुंडा सहित आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
चालक को किया पुलिस के हवाले
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।

See also  संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, रक्षा राज्य मंत्री को मैसेज कर कहा था आप पर गोली चलेगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now