चतराः शनिवार की सुबह हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के समीप मवेशी लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 20 मवेशी लदे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में गौ तस्करी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 15 गायों की मौत हो गई है।


सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वाहन में बड़ी संख्या में मवेशी लदे होने की बात सामने आई है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें लदे मवेशियों की जांच की जा रही है। मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और वाहन में कितने पशु थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। गौ तस्करी से जुड़े होने की आशंका को लेकर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






