पलामूः बिहार-झारखंड की सीमा चोरी के आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित कटैया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटा गया।
युवक ने कहा मत मारो भाई हमारे पूर्व विधायक हैं
औरंगाबाद के अंबा बाजार निवासी शंभू कुमार की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव का बताया जा रहा है, जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा। वीडियो में युवक माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। पिटाई के दौरान वह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा का नाम लेकर खुद को उनका चचेरा भाई भी बताता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया, जहां से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।

पलामू में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
आरोपी ने खुद को बताया पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा का भाई#bihar pic.twitter.com/Qe9gz6oncI
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 28, 2026
राहुल राज ने की घटना की पुष्टि
इधर, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला झारखंड क्षेत्र का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभू पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में यदि कोई आवेदन आता है तो आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 4 दिन पुरानी इस घटना का वीडियो अब सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।






